विष के दाँत ( नलिन विलोचन शर्मा ) का लेखक परिचय लिखें?
Soln Date / Update:-19-Aug-2025 01:51PM
Solution:-
नलिन विलोचन शर्मा का जन्म 18 फरवरी 1916 को पटना के बदरघाट इलाके में हुआ था। वे मूलतः भोजपुरी भाषा-भाषी परिवार से संबंध रखते थे।
उनकी माता का नाम रत्नावती शर्मा था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना कॉलेजिएट स्कूल से प्राप्त की, और इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से संस्कृत और हिंदी में एम.ए. की डिग्री हासिल की।
वर्ष 1959 में वे पटना विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
उनका निधन 12 सितंबर 1961 को हुआ।
आलोचकों की मानें तो, प्रयोगवाद की वास्तविक शुरुआत नलिन विलोचन शर्मा की कविताओं से ही मानी जाती है।
यह कहानी 'विष के दाँत तथा अन्य कहानियाँ' नामक कहानी संग्रह से ली गई है।
यह कहानी मध्यम वर्ग के अनेक अंतर्विरोधो को उजागर करती है।