NCERT Class-10 Hindi Solution Chapter-10:- मछली Subjective Question Answer
Soln Date / Update:-29-Aug-2025 06:06PM
Solution:-
Q1. मछली (कहानी) विनोद कुमार शुक्ल का लेखक परिचय लिखें?
पूरा नाम: अशोक वाजपेयी
जन्म: 1 जनवरी 1937 ई० में
जन्म स्थान: राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़
मृत्यु: 30 May 2000 दिल्ली में
उन्होंने आजीविका के लिए प्राध्यापन को चुना। वे इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर थे। उनके अन्य कविता संग्रह है- वह आदमी नया गरम कोट पहिनकर चला गया विचार की तरह, सबकुछ होना बचा रहेगा और अतिरिक्त नहीं। उनके तीन उपन्यास है - नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे और दीवार में एक खिड़की रहती थी। उनके दो कहानी संग्रह है - पेड़ पर कमरा और महाविद्यालय। इतालवी भाषा में उनकी कुछ कविताओं और एक कहानी-संग्रह 'पेड़ पर कमरा' का अनुवाद किया गया है। नौकर की कमीज' उपन्यास पर मणि कौल द्वारा फिल्म का भी निर्माण हुआ है। विनोद कुमार शुक्ल को 1992 में रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार, 1997 में दयावती मोदी कवि शेखर सम्मान और 1990 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। प्रस्तुत कहानी 'मछली' कहानियों के उनके संकलन 'महाविद्यालय' से ली गई है।
Q2. मछली और दीदी में कैसी समानता दिखाई दी? स्पष्ट करे।
उत्तर:- मछली और दीदी दोनों ही अत्याचार का शिकार थीं। मछली को पत्थर पर पटका जा रहा था, वहीं दीदी पिताजी की मार झेल रही थीं। मछली पानी के बिना छटपटा रही थी, तो दीदी पिताजी के कठोर व्यवहार से बिलख-बिलख कर रो रही थी। दोनों की पीड़ा में एक समानता स्पष्ट दिखाई दे रही थी।
Q3. संतू मछली लेकर क्यों भागा?
उत्तर:- संतू एक मछली को कुएँ में पालना चाहता था, उसे बड़ी कर उसके साथ खेलना चाहता था। इसलिए कुएँ में डालने के लिए संतू मछली लेकर भागा।
Q4. बच्चे झोले में मछलियाँ लिए हुए पतली गली की ओर दौड़ते हुए क्यों चले गए?
उत्तर:- बच्चे झोले में मछलियाँ लिए हुए दौड़ते-दौड़ते पतली गली में इसीलिए घुसे क्योंकि वहाँ से उनका घर पास पड़ता था। बाकी रास्तों पर भीड़ बहुत ज़्यादा थी।
Q5. मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी?
उत्तर:- बच्चों की यह ख्वाहिश थी कि वे एक मछली पिता जी से मँगवाएँगे, उसे कुएँ में पालेंगे। जब मन करेगा, तब उसे बाल्टी में निकालकर खेलेंगे और फिर वापस कुएँ में छोड़ देंगे।
Q6. मछलियाँ लाने के बाद बच्चों ने घर पहुँचकर क्या किया?
उत्तर:- मछलियाँ लिए घर आने के बाद बच्चों ने नहानघर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पानी से आधी भरी हुई बाल्टी में तीनों मछलियों को डाल दिया। अपने गीले कपड़े निचोड़कर बाल्टी को घेर कर बैठ गए।
Q7. मछली को छूते हुए संतू क्यों हिचक रहा था?
उत्तर:- मछली को छूने में संतू को डर लग रहा था इसलिए मछली को छूते हुए संतू हिचक रहा था।
Q8. मछली के बारे में दीदी ने क्या जानकारी दी थी? बच्चों ने उसकी परख कैसे की?
उत्तर:- दीदी ने मछली के बारे में यह जानकारी दी थी कि मरी हुई मछली की आँखों में कोई परछाई नहीं दिखाई देती। इस बात की सत्यता परखने के लिए लेखक ने संतू से मरी मछली की आँखों में झांकने को कहा। संतू को कुछ भी नजर नहीं आया, तब लेखक ने स्वयं देखा और उसे धुंधली-सी परछाई दिखाई दी। इस तरह बच्चों ने इस तथ्य की जांच की।
उत्तर:- जब संतू को लेखक से पता चला कि मछली आज ही कट जाएगी तो संतू उदास हो गया।
Q10. घर में मछली कौन खाता था, और उसे किस प्रकार से पकाया जाता था?
उत्तर:- घर में मछली केवल लेखक के पिता जी खाते थे। मछली बनाने के लिए घर में एक अलग से पाटा था जिसपर रखकर मछली काटी जाती थी । घर का नौकर भग्गू मछली बनाता था।
Q11. दीदी कहाँ थी और क्या कर रही थी?
उत्तर:- दीदी अपने कमरे में लेटी हुई थी और सिसक-सिसक कर रो रही थी।
Q12. अरे-अरे कहता हुआ भग्गू किसके पीछे भागा और क्यों?
उत्तर:- अरे-अरे कहते हुए भग्गू संतू के पीछे दौड़ा, क्योंकि वह एक मछली लेकर भाग गया था। भग्गू को डर था कि कहीं वह मछली को कुएँ में न फेंक दे।
Q13. पिताजी किससे नाराज थे और क्यों?
उत्तर:- पिताजी नरेन से नाराज थे क्योंकि वह दीदी का प्रेमी था।