ला शत्रूज क्या है और यह कहाँ स्थित है? आजकल उसका क्या उपयोग होता है?
Soln Date / Update:-28-Aug-2025 06:01PM
Solution:-
उत्तर:- रोन नदी के दूसरी ओर आविन्यों का एक और हिस्सा है जो लगभग स्वतंत्र है। उसका नाम है- वीलनव्व ल आविन्यों अर्थात आविन्यों का नया गाँव या नई बस्ती । वहाँ फ्रेंच शासकों ने पोप की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किला बनवाया था। उसी में कार्यूसियन सम्प्रदाय का एक ईसाई मठ बना जिसे ला शत्रूज के नाम से जाना जाता है।
आजकल उसे एक संरक्षित स्मारक बना दिया गया है एवं उसमें एक कलाकेंद्र की स्थापना की गई। यह केंद्र इन दिनों रंचमंच और लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है । रंग कर्मी, रंगसंगीतकार, अभिनेता, नाटककार आदि वहाँ आते हैं और पुराने ईसाई सन्तों के चैम्बर्स में कुछ अवधि के लिए रहकर सारा समय अपना रचनात्मक काम करने में बिताते हैं।