NCERT Class-10 Hindi Solution Ch-6: बहादुर Subjective Question and Answer
Soln Date / Update:-23-Aug-2025 11:47AM
Solution:-
Q1. बहादुर (कहानी) की कवि का परिचय बताएं?
उत्तर:- बहादुर (कहानी) लेखक का परिचय:-
पूरा नाम: अमरकांत
जन्म: 1 जुलाई, 1925 ई० में
जन्म स्थान: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा गाँव में
मृत्यु: 17 फरवरी, 2014 ई० को
Q2. अमरकांत की प्रमुख रचनाएँ लिखियें?
उत्तर:- अमरकांत की प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित है:-
Q3. लेखक को क्यों लगता हैं कि नौकर रखना बहुत जरूरी हो गया था?
उत्तर:- एक बार लेखक अपनी बहन की शादी में घर गए तो वहाँ उन्होनें नौकरोंका सुख देखा । उनके सभी भाई और रिश्तेदार अच्छे-अच्छे ओहदों पर थे और उनसब के यहाँ नौकर था। उनकी दोनों भाभियाँ रानी की तरह आराम करती थी और घर के सारे काम नौकर करते थे । लेकिन लेखक की पत्नी निर्मला को घर के सारे काम खुद करने पड़ते थे इसलिए लेखक को लगता है कि नौकर रखना बहुत जरूरी हो गया था।
Q4. बहादुर अपने घर से क्यों चला गया था?
उत्तर:- एक बार बहादुर ने उस भैंस को खूब मारा जिस भैंस को उसकी माँ बहुत प्यार करती थी । भैंस की मार का काल्पनिक अनुमान करके उसकी माँ ने उसकी दुगुनी पिटाई कर दी और उसे रोता हुआ छोड़कर वहाँ से चली गई । बहादुर रातभर घर नहीं आया। जब सवेरा होने को आया तो वह चोरी चुपके घर के अंदर गया और घी के डिब्बे से दो रुपए निकालकर भाग गया।
उत्तर:- बहादुर लेखक के घर में नौकर था। वह बहुत ही मेहनती और हँसमुख था । शुरु-शुरु में घर के सदस्यों से उसे अपनापन का प्यार मिला परंतु बाद में घर के लोग उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे। लेखक की पत्नी निर्मला और उनका बेटा किशोर उसके साथ गाली-गलौज एवं मार-पीट करता था । घर में आए रिश्तेदारों के द्वारा उसपर चोरी का आरोप लगाया जाता है। इन्हीं सब कारणों से बहादुर ने एक दिन लेखक का घर छोड़ दिया।
Q6. बहादुर जब चला जाता है, तब सबको पछतावा क्यों होता है?
उत्तर:- बहादुर जब तक लेखक के घर में रहा, घर के सदस्यों को आराम देता रहा। जब कभी बहादुर से कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती तो घर के लोग उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते थे। एकबार उसपर चोरी का आरोप भी लगाया जाता है। जब बहादुर लेखक का घर छोड़कर चला जाता है और अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं जाता है। यहाँ तक कि अपना सामान भी छोड़कर चला जाता है इसलिए बहादुर के चले जाने पर सबको पछतावा होता है।
Q7. अपने शब्दों में पहली बार दिखे बहादुर का वर्णन कीजिए।
उत्तर:- बहादुर की उम्र करीब 12 से 13 साल रही होगी। उसका कद ठिगना था, शरीर मजबूत, रंग गोरा और चेहरा कुछ चपटा था। उसने सफेद रंग की हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहन रखी थी उसके पैरों में एक पुराना भूरा जूता था और उसके गले में स्काउट की तरह एक रुमाल बंधा हुआ था।
Q8. बहादुर के नाम से 'दिल' शब्द हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? विचार करें।
उत्तर:- लेखक की पत्नी निर्मला ने बहादुर के नाम से 'दिल' शब्द उड़ा दिया। उसने ऐसा इसलिए किया होगा।