लेखक के घर को बहादुर ने एक दिन किन विशेष कारणों से छोड़ दिया था? या बहादुर ने लेखक का घर क्यों छोड़ दिया?
Soln Date / Update:-23-Aug-2025 05:45PM
Solution:-
उत्तर:- बहादुर लेखक के घर में नौकर था। वह बहुत ही मेहनती और हँसमुख था । शुरु-शुरु में घर के सदस्यों से उसे अपनापन का प्यार मिला परंतु बाद में घर के लोग उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे। लेखक की पत्नी निर्मला और उनका बेटा किशोर उसके साथ गाली-गलौज एवं मार-पीट करता था । घर में आए रिश्तेदारों के द्वारा उसपर चोरी का आरोप लगाया जाता है। इन्हीं सब कारणों से बहादुर ने एक दिन लेखक का घर छोड़ दिया।