बहादुर जब चला जाता है, तब सबको पछतावा क्यों होता है?
Soln Date / Update:-23-Aug-2025 05:46PM
Solution:-
उत्तर:- बहादुर जब तक लेखक के घर में रहा, घर के सदस्यों को आराम देता रहा। जब कभी बहादुर से कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती तो घर के लोग उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते थे। एकबार उसपर चोरी का आरोप भी लगाया जाता है। जब बहादुर लेखक का घर छोड़कर चला जाता है और अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं जाता है। यहाँ तक कि अपना सामान भी छोड़कर चला जाता है इसलिए बहादुर के चले जाने पर सबको पछतावा होता है।