पाठ के आधार पर यह बताइए कि बिस्मिल्ला खाँ का मुहर्रम पर्व से क्या संबंध था?
Soln Date / Update:-30-Aug-2025 01:23PM
Solution:-
उत्तर:- बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई के साथ जिस मुस्लिम पर्व का नाम जुड़ा हुआ है, वह मुहर्रम है। मुहर्रम का महीना वह होता है जिसमें शिया मुसलमान हजरत इमाम हुसैन एवं उनके कुछ वंशजो के प्रति शोक मनाते हैं। पुरे दस दिनों का शोक होता है। वे बताते हैं कि उनके खानदान के कोई व्यक्ति मुहर्रम के दिनों में न तो शहनाई बजाता है और न किसी संगीत कार्यक्रम में भाग लेता है। उनकी आँखे इमाम हुसैन और उनके परिवार के लोगों की शहादत में नम रहती है।