परंपरा का ज्ञान किनके लिए आवश्यक है और क्यों?
Soln Date / Update:-26-Aug-2025 06:45PM
Solution:-
उत्तर:- जो व्यक्ति साहित्य में नवीनता लाना चाहते हैं, जो परंपरागत सोच से हटकर नई दिशा में सोचते हैं, और जो जमी-जमाई रूढ़ियों को तोड़कर क्रांतिकारी साहित्य रचना करना चाहते हैं, उनके लिए साहित्य की परम्परा का गहरा ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। परम्परा की इस समझ से ही प्रगतिशील आलोचना की नींव रखी जाती है। जब आलोचना का दृष्टिकोण प्रगतिशील होता है, तब साहित्य की दिशा को बदला जा सकता है और समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप नया साहित्य रचा जा सकता है।