साहित्य का विकास उसी प्रकार नहीं होता जैसे समाज का विकास होता है। लेखक का आशय स्पष्ट करें।
Soln Date / Update:-26-Aug-2025 06:57PM
Solution:-
उत्तर:- साहित्य में विकास की प्रक्रिया समाज के विकास की तरह सीधे और सरल रूप में नहीं घटित होती। सामाजिक विकास की दृष्टि से सामन्ती सभ्यता की तुलना में पूँजीवादी सभ्यता को अधिक उन्नत माना जाता है, और पूँजीवादी सभ्यता की तुलना में समाजवादी सभ्यता को। पुराने चरखे और करघों की तुलना में मशीनों के प्रयोग से श्रम की उत्पादकता में भारी वृद्धि हुई है। फिर भी यह जरूरी नहीं कि सामन्ती युग का कवि, पूँजीवादी युग के कवि की तुलना में कम श्रेष्ठ हो।