परम्परा का मूल्यांकन का लेखक परिचय लिखें?
Soln Date / Update:-26-Aug-2025 06:30PM
Solution:-
पूरा नाम:- डॉ. रामविलास शर्मा हैं,
जन्म:- 10 अक्टूबर 1912 ई० को
जन्म स्थान:- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के एक छोटे से गाँव ऊँचगाँव सानी में हुआ था।
मृत्यु:- 30 मई 2000 ई० में
हिंदी आलोचना के एक प्रमुख हस्ताक्षर डॉ० राम विलास शर्मा का जन्म 10 अक्टूबर 1912 ई० को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के एक छोटे से गाँव ऊँचगाँव सानी में हुआ था।
उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से 1932 में बी०ए० तथा 1934 में अंग्रेजी साहित्य में एम०ए० किया। एम०ए० करने के बाद 1938 ई० तक शोध कार्य में व्यस्त रहे। 1938 ई० से 1943 ई० तक वे लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में अध्यापक के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद वे आगरा के बलवंत राजपूत कॉलेज में अध्यापक के रूप में नियुक्त हुए और 1971 ई० तक वहाँ अध्यापन कार्य करते रहे।
बाद में, आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति के आग्रह पर उन्होंने के० एम० हिन्दी संस्थान में निदेशक पद का कार्यभार संभाला, जहाँ से वे 1974 ई० में सेवानिवृत्त हुए। सन् 1949 से 1953 के बीच वे भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के महामंत्री के रूप में कार्यरत रहे। उनका निधन 30 मई 2000 को दिल्ली में हुआ था।