निबंध में लेखक ने किस बूढ़े व्यक्ति का उल्लेख किया है? लेखक के दृष्टिकोण से उस वृद्ध व्यक्ति के कथनों का क्या विशेष महत्व है?
Soln Date / Update:-22-Aug-2025 11:31AM
Solution:-
उत्तर:- एक बूढ़ा था । उसने कहा था- बाहर नहीं, भीतर की ओर देखो । हिंसा को मन से दूर करो, मिथ्या को हटाओ, क्रोध और द्वेष को दूर करो, लोक के लिए कष्ट सहो, आराम की बात मत सोचो, प्रेम की बात सोचो, आत्म-तोषण की बात सोचो, काम करने की बात सोचो। उसने कहा- प्रेम ही बड़ी चीज है, क्योंकि वह हमारे भीतर है। उच्छृंखलता पशु की प्रवृति है, 'स्व' का बंधन मनुष्य का स्वभाव है। बूढ़े की बात अच्छी लगी या नहीं, पता नहीं उसे गोली मार दी गई। आदमी के नाखून बढ़ने की प्रवृति ही हावी हुई । लेखक हैरान होकर सोचता है – बूढे ने कितनी गहराई में पैठकर मनुष्य की वास्तविक चरितार्थता का पता लगाया था।