मनुष्य ने सुकुमार विनोदों के लिए नाखूनों का प्रयोग कब और कैसे प्रारम्भ किया? लेखक ने इस विषय में क्या दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है?
Soln Date / Update:-22-Aug-2025 11:27AM
Solution:-
उत्तर:- वात्स्यायन के कामसूत्र से ज्ञात होता है कि लगभग दो हजार वर्ष पूर्व भारतवासी अपने नाखूनों को सुंदरता और सुकुमार विनोदों के लिए सजाते-सँवारते थे। नाखूनों को काटने और उनके रूप देने की कला मनोरंजन का एक रूप मानी जाती थी। वे अपने नाखूनों को त्रिकोण, गोल, अर्धचंद्र, दंतुल जैसे विभिन्न आकारों में तराशते थे। साथ ही, उन्हें मोम और आलता से रगड़कर लालिमा और चमक प्रदान करते थे।